{"_id":"6509eb1645ea09859c006fb4","slug":"new-feeder-will-be-built-105-villages-will-benefit-sitapur-news-c-102-1-slko1053-2815-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बनेगा नया फीडर, 105 गांव होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बनेगा नया फीडर, 105 गांव होंगे लाभान्वित
Wed, 20 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। करीब 20 साल बाद विद्युत उपकेंद्र बांसुरा का विस्तार होगा। इस उपकेंद्र में एक नया फीडर बनाया जाएगा। करीब 19 लाख की लागत से बनने वाले फीडर से 105 गांवों की एक लाख आबादी को फायदा मिलेगा। इससे लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी।
विधायक ज्ञान तिवारी के भाई रामेंद्र तिवारी ने इसका शिलान्यास किया। इस उपकेंद्र से करीब 350 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। हर साल विद्युतीकरण करके नए गांवों को उपकेंद्र से जोड़ा जा रहा है। इससे लोड बढ़ रहा है।
अब यहां पर एक नया फीडर बनाया जाएगा। इस फीडर से रामपुर मथुरा, अटौरा व भगौतीपुर फीडर से जुड़े करीब 105 गांवों को काटकर जोड़ा जाएगा। फीडर का निर्माण यूनिवर्सल कंपनी करेगी। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि नया फीडर बनने के साथ ही जर्जर तार बदलने का काम चल रहा है। दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।