फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   nephews beat their aunt to death for refusing to sell their land In Sitapur

UP News: जमीन बेचना चाहते थे भतीजे, बुआ ने मना किया तो लोहे की रॉड से मरने तक पीटा; दृश्य देख कांप गए घरवाले

Sat, 21 Feb 2026 07:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 07:23 PM IST
सार

सीतापुर में जमीन बेचने से मना करने पर भतीजों ने बुआ को लोहे की रॉड से तब तक पीटा, जब तक वह मर नहीं गई। दिनदहाड़े हुई वारदात का दृश्य देखकर घरवाले कांप गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
nephews beat their aunt to death for refusing to sell their land In Sitapur
उमा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शनिवार को सगे भतीजों ने लोहे की रॉड पीट-पीटकर बुआ की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। दिनदहाड़े प्रधान की बहू की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना अटरिया क्षेत्र के जजौर गांव की है। गांव निवासी आमोद कुमार के अनुसार, दोपहर को उनकी पत्नी उमा (53) घर पर चारपाई पर बैठी थीं। इसी समय पत्नी के भतीजे हरदोई जिले के संडीला सदर बाजार निवासी देबू अपने भाई सक्षम के साथ उनके घर पहुंचा। जमीन को लेकर दोनों की उमा से कहासुनी होने लगी। उन्होंने लोहे की रॉड से उमा पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गईं। 

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर भाग निकले आरोपी

चीख सुनकर घर के लोग भागे। लेकिन, तब तक घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। महिला को हिंद अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि मामले में पति की तहरीर पर आरोपी भाइयों पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी मृतका के सगे भतीजे हैं। वह एक जमीन को बेचना चाहते थे। लेकिन, मृतका जमीन बेचने से मना कर रही थीं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका के जेठ हैं जजौर प्रधान

मृतका उमा के सगे जेठ विनोद दीक्षित जजौर गांव के प्रधान हैं। प्रधान की बहू की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed