{"_id":"60ce33cb8ebc3e2cfc3095bf","slug":"negligent-workers-will-be-transferred-sitapur-news-lko5832410133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह कर्मियों का होगा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह कर्मियों का होगा तबादला
विज्ञापन
सीतापुर। अब रोडवेज के कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही महंगी पड़ेगी। लापरवाह कर्मचारियों को तबादले की सजा दी जाएगी। इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से उनकी कार्यशैली की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
रोडवेज में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों द्वारा लापरवाही के मामले आ रहे थे। बिना बताए अचानक से गैरहाजिर होने पर बसों का संचालन प्रभावित होता था। इस समस्या से निपटने के लिए परिवहन निगम ने नायाब तरीका निकाला है।
अब लापरवाह कर्मचारियों का तबादला करने के बाद उनकी मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके बावजूद सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। सीतापुर डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि लापरवाह कर्मचारियों को पहले डिपो से कार्यमुक्त करके क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद वहां उन्हें दूसरे डिपो में पोस्टिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऐसे ही हरदोई डिपो के तीन कर्मचारियों को सीतापुर डिपो भेजा गया है। समय-समय पर कार्यशैली की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था से फायदा मिलेगा। कर्मचारियों की लापरवाही कार्यशैली में सुधार आएगा। शेड्यूल से बसों का संचालन होगा।
बस अड्डों तक गाड़ियों ले जाना अनिवार्य
परिवहन निगम ने यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बस अड्डों तक गाड़ियों को ले जाना अनिवार्य कर दिया है। लांग रूट की बसें अड्डे पर न जाकर सीधे बाईपास से निकल जाती थीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता था। रोडवेज को आर्थिक चपत लग रही थी।
एआरएम ने बताया कि बसों को हर हाल में अड्डे तक आना ही पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने बाईपास सड़कों की एंट्री पर निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। अगर कोई चालक या परिचालक अड्डे को बाईपास करने की कोशिश करेगा तो निरीक्षक उस पर रोक लगाएंगे। कार्रवाई भी की जाएगी।
20 प्रतिशत घटी रोडवेज की आमदनी
कोरोना की वजह से रोडवेज की इंटर स्टेट सेवाएं बंद चल रही हैं। सवारियां भी कम मिल रही हैं। इससे रोडवेज की आमदनी पर तगड़ा झटका लगा है। 20 प्रतिशत आमदनी कम हो गई है। एआरएम ने बताया कि सीतापुर से राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली के लिए बस जाती थीं। कोविड के चलते बसें नहीं भेजी जा रही हैं। धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। हो सकता है शासन से जल्द ही इंटर स्टेट सेवाओं को बहाल कर दिया जाए।