{"_id":"68cd88580a9299fa1b06da9b","slug":"negligent-ado-panchayat-in-resolving-complaints-has-been-given-adverse-entry-sitapur-news-c-102-1-slko1037-140671-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शिकायत निस्तारण में लापरवाह एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शिकायत निस्तारण में लापरवाह एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
Fri, 19 Sep 2025 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिश्रिख ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत रामवीर को जिला पंचायत राज अधिकारी ने शुक्रवार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। रामवीर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप है।
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. निरीश चंद्र साहू ने बताया कि मिश्रिख के लोहारखेड़ा गांव निवासी आलोक सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर 18 अगस्त को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के साथ आलोक ने अपने गांव में हैंडपंपों के रिबोर की सूची व ग्राम पंचायतों के स्वीकृत कार्याें-श्रीचंद के खेत के पास पुलिया निर्माण और गांठी मजरे में पुलिया निर्माण का मास्टर रोल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
2 सितंबर को उन्होंने एडीओ पंचायत रामवीर को व्हाटसएप के माध्यम से आलोक सिंह का शिकायती पत्र भेजकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। एडीओ पंचायत ने यह आख्या उपलब्ध नहीं कराई।