{"_id":"64cbf14ad681aef0640c8075","slug":"negligence-in-housing-registration-in-flood-affected-block-sitapur-news-c-102-1-slko1052-973-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाढ़ प्रभावित ब्लॉक में आवास पंजीकरण में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाढ़ प्रभावित ब्लॉक में आवास पंजीकरण में लापरवाही
Thu, 03 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पीएम आवास योजना के संचालन में जिले में लापरवाही बरती जा रही है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लाभार्थियों को अधिक दिक्कतें हो रहीं हैं। 417 लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं हो सका है। इससे उनके आवास स्वीकृत नहीं हो सके हैं।
जिले के रेउसा, रामपुर मथुरा, बेहटा विकास खंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं। इसके बावजूद यहां के जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती जा रही है। इससे उनके आशियाने नहीं बन पा रहे हैं। जिन लाभार्थियों का सूची में नाम है उनका पंजीकरण कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई होनी है, पंजीकरण न कराने से लाभार्थियों को आवास स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। इस कार्य में जिम्मेदार अफसर मनमानी कर रहे हैं।
वित्तीय साल 2023-24 में लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को आवासीय सुविधा दी जानी है। इसके लिए संबंधित जरूरतमंद लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाता है। रेउसा ब्लाॅक के 402 लाभार्थियों को पंजीकरण नहीं कराया गया है। बेहटा ब्लॉक के 11 लाभार्थियों को और रामपुर मथुरा ब्लॉक के दो लाभार्थियों को पंजीकरण नहीं किया गया है। दो लाभार्थी मिश्रिख ब्लॉक के हैं, जिनका पंजीकरण नहीं हो सका है। पंजीकरण और आधार सीडिंग न होने के कारण नौ सौ से अधिक आवासों की स्वीकृति नहीं हो सकी है।