{"_id":"66e3329a1a53ea0c62046e50","slug":"negligence-found-in-entrance-examination-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-sitapur-news-c-102-1-slko1053-118764-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में मिली लापरवाही, नौ बीईओ को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में मिली लापरवाही, नौ बीईओ को दी चेतावनी
Thu, 12 Sep 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय द्वितीय हरदौरपुर एलिया में प्रवेश परीक्षा में खंड विकास अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) ने नौ खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) को चेतावनी देते हुए सुधार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
जिले में दो जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद और एलिया विकासखंड में संचालित हो रहे हैं। एलिया के विद्यालय में एलिया, बेहटा, गोंदलामऊ, हरगांव, लहरपुर, महोली, मिश्रिख, परसेंडी और पिसावां विकास खंड शामिल हैं।
इन विकास खंड के बच्चे एलिया के विद्यालय में प्रवेश पा सकेंगे। इनके दाखिले कक्षा छह में होंगे। पिछले साल इन विद्यालयों को 4,499 छात्रों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य तय किया गया था। इस बार इस लक्ष्य में 10 फीसद की बढ़ोत्तरी करके 4,948 लक्ष्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने प्रत्येक बीईओ को लक्ष्य के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
इस विद्यालय में पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 सितंबर है। इसके लिए ऑनलाइन ही पंजीकरण किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे के बीच होगी। बीएसए ने अभी तक हुए नामांकन की प्रगति की समीक्षा की। इसमें सभी नौ विकास खंडों की अपेक्षा के अनुरूप नामांकन नहीं मिले हैं। इस पर सभी बीईओ को चेतावनी दी गई है कि वह निर्धारित समय सीमा से पहले नामांकन शत प्रतिशत कराएं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया बीईओ को चेतावनी दी गई है कि वह लक्ष्य के अनुसार नामांकन तय करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
यह है लक्ष्य
एलिया 655, बेहटा 720, गोंदलामऊ 620, हरगांव 610, लहरपुर 370, महोली 345, मिश्रिख 430, परसेंडी 700, पिसावां 498 शामिल है।