Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nearly 800 teachers did not get paid even after one year

Sitapur News: एक साल बाद भी नहीं मिला करीब 800 शिक्षकों को भुगतान

Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nearly 800 teachers did not get paid even after one year
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा तो शिक्षकों से करवा लेता है लेकिन भुगतान देने में कंजूसी बरत रहा है। हाल यह है इस साल तो दूर पिछले साल के 51 कॉलेजों के करीब आठ सौ शिक्षकों को भुगतान नहीं मिल सका है। इससे वह बेहद परेशान है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में आयोजित 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब सौ परीक्षा केंद्रों के कक्ष निरीक्षकों को भुगतान किया जा चुका है। जबकि 51 कॉलेज के कक्ष निरीक्षक एक साल बाद भी भुगतान पाने के लिए तरस रहे है। इन कॉलेजों के करीब 800 शिक्षक लाभ से वंचित रह गये है। इन शिक्षकों ने इस साल भी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इन शिक्षकों ने कई बार विभाग को भी अवगत कराया था लेकिन बजट के अभाव में इनका लाभ लटक गया है। एक कक्ष निरीक्षक को एक ड्यृटी यानि एक पाली का 32.50 रूपये का भुगतान मिलता है।
विज्ञापन

जिन कॉलेजों का भुगतान नहीं हुआ है। उनसे 18 मार्च तक डिमांड मांगी गई है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। उम्मीद है इस माह के अंत तक इन्हें भुगतान कर दिया जाएगा। राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन


1575 शिक्षक जांचेंगे कॉपियां
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं को 1575 शिक्षक जांचेंगे। यह चार केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का मूल्यांकन करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में 269 परीक्षक व 30 उप प्रधान परीक्षक नियुक्ति किए गए है। इसी तरह जीजीआईसी सीतापुर में 515 परीक्षक, आरआरडी में 276 परीक्षक व 35 उप प्रधान परीक्षक व म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में 515 परीक्षक नियुक्ति किए गए है। इन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई है। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया केंद्रों पर तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed