फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Navratri se pehle khadya vibhag ka chhapa, 13 khadya padarthon ke namune liye

Sitapur News: नवरात्र से पहले खाद्य विभाग का छापा, 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Sat, 10 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Navratri se pehle khadya vibhag ka chhapa, 13 khadya padarthon ke namune liye
सीतापुर। आगामी नवरात्र पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की चार टीमों ने आठ और नौ अक्तूबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 30 निरीक्षण किए। इस दौरान 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीमों ने नवरात्र में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री के साथ अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की और नमूने एकत्र किए। विभागीय कार्रवाई के दौरान कुट्टू आटा और सिंघाड़ा आटा के दो-दो नमूने लिए गए। इसके अलावा चीनी का एक, ड्राई फ्रूट्स के तीन, पनीर का एक, दूध से तैयार ग्रेवी का एक, पेड़ा का एक और दही का एक नमूना संग्रहीत किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed