{"_id":"57eea1a24f1c1b8707573da3","slug":"navratra-celebrate-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवराज आज से, घर-घर विराजेंगी मां दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवराज आज से, घर-घर विराजेंगी मां दुर्गा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ हो गया। देवी मंदिरों व घरों में श्रद्धालु नवरात्र भर दुर्गा माता के नौ रूपों की स्तुति में लीन रहेंगे। कलश स्थापना के साथ पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन भक्त करेंगे।
विज्ञापन
भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग जाएंगी। भक्त उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा करेंगे। अबकी नवरात्र दस दिन के हैं। शहर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर आलमनगर, मां काली मंदिर, पंजाबी धर्मशाला व आंख अस्पताल मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजार में खासी रौनक रही। लोग जरूरी सामग्री की देर रात तक खरीददारी करते रहे। शनिवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। दर्शन को देवी मंदिरों में जहां आस्था का सैलाब उमड़ेगा, वहीं घरों में पहले दिन भक्त विधि-विधान से कलश स्थापना करेंगे। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अबकी द्वितीया तिथि बढ़ जाने के कारण नवरात्र दस दिन के हैं।
विज्ञापन