{"_id":"611563108ebc3efcd17cb1e5","slug":"naveen-chowk-overbridge-hanging-in-balance-sitapur-news-lko5911038136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका नवीन चौक ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका नवीन चौक ओवरब्रिज
विज्ञापन
नवीन चौक के पास अधूरा पड़ा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सीतापुर-नैमिषारण्य मार्ग पर नवीन चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। काम शुरू होने के 10 दिन बाद ही ठप हो गया। एक तरफ से सड़क खोदकर डाल दी गई। करीब छह माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें आ रही है। एक तरफ की सड़क खुदी होने से कई वाहन पलट चुके हैं। इससे रात के समय यहां से निकलना किसी खतरे से कम नहीं है। नैमिषारण्य जाने वाला प्रमुख मार्ग होने से हर समय काफी आवागमन बना रहता है।
सीतापुर से नैमिषारण्य जाने के लिए हरदोई रोड पर नवीन चौक पर ओवरब्रिज बनना है। यह ओवरब्रिज नेशनल हाईवे 24 के ऊपर बनना है। इसकी बनाने की जिम्मेदारी एनएचएआई को दी गई है। करीब छह माह पहले ओवरब्रिज बनने की कवायद शुरू हुई थी। एक तरफ की सड़क की खोदाई की गई थी। उसके बाद एक लेयर में गिट्टी डाल दी गई थी। इससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन यह उम्मीद अधिक दिन तक टिक नहीं सकी।
एक तरफ सड़क खोदाई करके उसे ऐसे ही डाल दिया गया है। मुख्य मार्ग से खुदी सड़क की गहराई होने से जब वाहन सड़क से गुजरते है तो वह गहराई की चपेट में आकर पलट जाते है। अब तक कई वाहन पलट चुके है। इससे इस मार्ग से निकलना किसी खतरे से खाली नहीं बचा है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। हरदोई व नैमिषारण्य जाने का मुख्य मार्ग होने से आवागमन भी हर समय बना रहता है। इसकी वजह से लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक किलोमीटर लंबा बनना है ओवरब्रिज
नवीन चौक पर करीब एक किलोमीटर का ओवरब्रिज बनेगा। नवीन चौक से करीब 500 मीटर पुल गोशाला तक आएगा। इसी प्रकार नवीन चौक से हरदोई मार्ग पर इलसिया की तरफ करीब 500 मीटर बनेगा। अगर मौजूदा स्थिति देखी जाए तो नवीन चौक से दोनो तरफ सड़क की एक साइड खुदी हुई पड़ी है। दूसरी तरफ अभी तक अतिक्रमण ही हटवाया नहीं जा सका है।
ओवरब्रिज की दिशा बदलने की हो रही मांग
नवीन चौक पर ओवरब्रिज गोशाला की तरफ बनेगा। यहां के बाशिंदों का कहना है कि ओवरब्रिज की दिशा गलत कर दी गई है। यह ओवरब्रिज सीधे हाईवे पर बनाया जाता तो बेहतर होगा। भारी वाहन ओवरब्रिज के ऊपर से निकल जाते हैं। लेकिन जब यह ओवरब्रिज इस दिशा में बनेगा तो भारी वाहन ओवरब्रिज के नीचे से निकलेंगे। इससे कोई अधिक फायदा होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
आड़े आ रहे बिजली के खंभे
हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस ओवरब्रिज को बनाने में विद्युत पोल आड़े आ रहे हैं। इसका इस्टीमेट बन गया है। जल्द ही विद्युत लाइन हटाई जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- अमित रंजन चित्रांश, पीडी एनएचएआई, बरेली