फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Narendra Verma's collapsed fort in Mahmudabad

महमूदाबाद में नरेंद्र वर्मा का ढहा किला

Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Narendra Verma's collapsed fort in Mahmudabad
सीतापुर। महमूदाबाद विधानसभा में नरेंद्र वर्मा का राजनीतिक किला गुुरुवार को मतगणना के साथ ढह गया। भाजपा की आशा मौर्या ने उन्हें परास्त करते हुए पहली महिला विधायक बनने का इतिहास अपने नाम कर लिया। नरेंद्र वर्मा दूसरे नंबर पर रहे तो वहीं बसपा के मीसम अम्बार रिजवी तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

जिले की महमूदाबाद विधानसभा सीट कर्मी बाहुल्य होने के चलते लंबे समय से नरेंद्र वर्मा की धाक बनी हुई थी। 2017 में भाजपा की आंधी में भी नरेंद्र वर्मा की जीत की साइकिल में ब्रेक नहीं लग सकी थी। इस चुनाव में भाजपा की आशा मौर्य 1906 मतों से परास्त हो गई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा ने आशा मौर्या पर भरोसा जताया और चुनाव में मैदान मेें उतारा। इस बार आशा मौर्या पहले से अधिक मेहनत के साथ चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मतगणना में आशा मौर्या पहले ही राउंड से आगे रही। चौथे राउंड में सपा ने बढ़त बनाई लेकिन वह काफी देर कायम नहीं रही। इसके बाद सपा ने पंद्रहवें राउण्ड की मतगणना में अच्छी बढ़त बनाई। लेकिन कुछ राउंड के बाद भाजपा ने इस बढ़त पर काबू पा लिया। जिसके बाद सपा बाइस राउण्ड तक भाजपा से पीछे रही। सपा ने तेइसवें राउंड से कुछ बढ़त बनाई लेकिन वह भी 25 राउंड के बाद वह भी कायम नहीं रह सकी। अधिकांश राउंड में बनी बढ़त के चलते भाजपा ने चुनाव में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के परिणाम
पार्टी प्रत्याशी मत
सपा नरेंद्र वर्मा 81469
भाजपा आशा मौर्या 79563
बसपा प्रद्युम्न वर्मा 45050
2022 के परिणाम
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा आशा मौर्या 91981
सपा नरेंद्र वर्मा 86292
बसपा मीसम अम्बार रिजवी 35247
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed