फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Names of ineligible persons should be removed from the housing list.

Sitapur News: आवास की सूची से हटाए जाएं अपात्रों के नाम

Fri, 24 Jan 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Names of ineligible persons should be removed from the housing list.
इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन ने विकास खंड ऐलिया का घेराव कर धरना किया। कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन सौंपकर कई मांगे रखीं। मांगें पूरी न होने पर बड़े स्तर पर धरना देने की चेतावनी दी। आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र शक्ति) ने विकास खंड ऐलिया का घेराव व धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी उमाशंकर ने किया। मजदूर व महिलाओं ने ब्लॉक के अधिकारियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन

ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों को कार्य न मिलने और किए हुए कार्य का समय से भुगतान न करने आदि का आरोप लगाया। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में मजदूरों को कार्य दिलाने, समय से भुगतान करने और आवास सूची से अपात्रों का नाम हटाने की मांग की। मांगे न पूरी होने पर यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की भी चेतावनी दी। एडीओ पंचायत मनोज सिंह के द्वारा ज्ञापन लिया गया। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस द्वारा किसान नेताओं को समझाकर धरना समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed