फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: बालिका का यौन शोषण करने वाले को 20 साल की कैद

Sun, 22 Jan 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Jan 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
NA
सीतापुर। दस वर्षीय बालिका के साथ यौन शोषण करने वाले को विशेष सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो कोर्ट राहुल प्रकाश ने 20 साल की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी विशेष लोक अभियोजक गोविंद मिश्रा ने की।
विज्ञापन

जिले के रामपुर कला थानाक्षेत्र अंर्तगत बबुआपुर निवासी हरिश्चंद्र के विरुद्घ एक मुकदमा 1 नवंबर 2015 को सिधौली थाने में दर्ज कराया गया था। इसमें हरिश्चंद्र पर अपने ही रिश्तेदार की दस वर्षीय बेेटी से घर में घुसकर बुरा काम करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित होने के बाद सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल सात गवाह पेश किए। इनके द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य को सच पाते हुए न्यायाधीश ने आरोपी को घटना का दोषी करार दिया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed