फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: 30 करोड़ से बनेंगे स्टड, कटान से सुरक्षित रहेगी 16 हजार आबादी

Sun, 22 Jan 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Jan 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
NA
सीतापुर। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरयू व शारदा नदी की कटान से अब काफी हद तक राहत मिलेगी। योगी सरकार ने कटान की रोकथाम के लिए 30 करोड़ की लागत से छह परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शारदा व सरयू नदी के वेग को कम करने के लिए तट पर स्टड बनाए जाएंगे। जीईओ बैग से भी लैस किया जाएगा। कटान का खतरा टालने को शारदा नदी की स्पिल भी बंद की जाएगी।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं के निर्माण से तटवर्ती 26 गांवों के सैकड़ों घर तथा 135 हेक्टेयर खेत व फसलें भी कटान से सुरक्षित होंगी। स्टड निर्माण से लगभग 16 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। फरवरी के पहले हफ्ते में बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बाढ़ व कटान से हर साल जिले की लहरपुर, बिसवां और महमूदाबाद तहसील का बड़ा भू-भाग प्रभावित होता है। बारिश के सीजन में बैराजों से छोड़े जाने वाले लाखों क्यूसेक पानी से गांजर में भारी तबाही मचती है। शारदा और सरयू नदियां भी कटान के जरिए कहर बरपाती हैं। इससे हर साल कई गांवों का अस्तित्व मिट जाता है। सैकड़ों लोगों के घर व खेत बाढ़ और कटान में समा जाते हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों के बाशिंदों को कटान से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौरहरा सांसद रेखा वर्मा और सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से कटान रोधी परियोजनाओं के लिए अनुरोध किया था। शासन से जिले में कटान रोधी छह परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी गई है। इन परियोजनाओं के तहत लहरपुर, सेवता, बिसवां तथा हरगांव क्षेत्र में स्टड निर्माण होगा। तटीय क्षेत्र को जीईओ ट्यूब से भी लैस कराया जाएगा। शारदा नदी की स्पिल बंद करने की काम भी किया जाएगा। इस पर 29.97 करोड़ रुपये का खर्च होंगे।

परियोजनाओं का काम पूरा होने पर 26 गांवों की 16 हजार 300 आबादी कटान से सुरक्षित होगी। साथ ही 135 हेक्टेयर भूमि पर बाढ़ के समय कटान का खतरा नहीं रहेगा। सिंचाई विभाग को परियोजनाओं पर काम शुरू कराने के लिए बजट का इंतजार है। अफसरों को फरवरी में बजट मिलने की उम्मीद है।
परियोजनाओं के तहत यहां बनाए जाएंगे स्टड
- लहरपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के दाएं किनारे पर 4.93 करोड़ से जीईओ ट्यूब स्टड निर्माण होगा। इससे डल्लाबाग, इच्छा, लोनियनपुरवा, लोहारनपुरवा, मौजमपुरवा आदि गांवों को कटान से निजात मिलेगी। इन गांवों की 2500 आबादी व 20 हेक्टेयर जमीन कटान से सुरक्षित होगी।
- बिसवां तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के दाएं किनारे पर 6.53 करोड़ की लागत से स्टड निर्माण कराया जाएगा। इससे पासिनपुरवा, तेलियनपुरवा, जंगल टपरी आदि गांवों की 1200 आबादी तथा 15 हेक्टेयर जमीन कटान से सुरक्षित होगी।
- बिसवां तहसील क्षेत्र में 5.66 करोड़ रुपये के खर्च से घाघरा नदी के दाएं किनारे पर स्टड बनाया जाएगा। इससे लोधपुरवा, रामलालपुरवा, सिसैया बाजार, मौजीपुरवा आदि गांवों की 2100 आबादी तथा 18 हेक्टेयर जमीन कटान से सुरक्षित होगी।
- बिसवां तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के दाएं किनारे पर 5.70 करोड़ से स्टड निर्माण होगा। इससे चौकीपुरवा, नव्वनपुरवा, अच्छेलालपुरवा, दर्जिनरेती आदि गांवों की 1000 आबादी व 10 हेक्टेयर जमीन को कटान से निजात मिलेगी।
- लहरपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के दाएं किनारे पर 3.99 करोड़ रुपये से जीईओ ट्यूब स्टड निर्माण कराया जाएगा। इससे बरेती, बेलवा, चांदी एवं गौहनिया आदि गांवों की 6500 आबादी तथा 45 हेक्टेयर भूमि कटान से सुरक्षित होगी।
बाक्स
नदी का रूप ले चुका नाला किया जाएगा बंद
लहरपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के दाएं किनारे पर मानपुर व मल्लापुर के पास 3.16 करोड़ की लागत से नदी की स्पिल को बंद किया जाएगा। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक यहां शारदा नदी के पास एक नाला बढ़ते-बढ़ते नदी में तब्दील हो गया है। बाढ़ आने पर नाले में उफान से किनारे बसे कई गांवों पर कटान का खतरा मंडराने लगता है। इस नाले को बंद करने का काम किया जाएगा, ताकि तटवर्ती मानपुर, मल्लापुर, कबड़ियनपुरवा, बिलासपुरवा, मास्टरपुरवा आदि गांवों की 3 हजार आबादी व 27 हेक्टेयर भूमि कटान से सुरक्षित होगी।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में कटान की रोकथाम को लेकर शासन से 29.97 करोड़ की छह परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के बाशिंदों को कटान से निजात मिलेगी।
- विशाल पोरवाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed