{"_id":"5da0c9218ebc3e93b532cf92","slug":"murder-sitapur-news-lko486337085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की सिर कूंचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर (सीतापुर)। घर के बाहर बरामदे में सो रहे एक बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से प्रहार करने के बाद पत्थर से सिर कूंच कर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह देर तक सोकर नहीं उठने पर पड़ोसी जगाने पहुंचे तो बिस्तर पर खून से लथपथ शव देख उनके होश उड़ गए।
चारपाई के नीचे से एक शराब का खाली पौव्वा और एक पत्थर का टुकड़ा बरामद हुआ है। पुलिस ने इन चीजों को कब्जे में लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की बेटी ने अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
थानाक्षेत्र के सपहा मजरा चंदी भानपुर में रहने वाला किसान सोहनलाल निषाद (65) गुरुवार को घर में अकेला था। उसकी पत्नी सावित्री मायके गई हुई थीं। गुरुवार रात खाना खाकर सोहनलाल घर के बाहर बरामदे में लेेटा हुआ था। सुबह काफी देर तक उसके नहीं उठने पर पड़ोसियों ने पहुंचकर देखा तो बिस्तर पर सोहनलाल का खून से सना शव पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक का सिर बुरी तरह से फटा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर पर धारदार हथियार और पत्थर से कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। खबर पाकर सीओ बिसवां समर बहादुर सिंह मय क्षेत्रीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने चारपाई के नीचे से देशी शराब का एक खाली पौव्वा और पत्थर का एक टुकड़ा बरामद किया है। मृतक की छोटी बेटी ललिता देवी ने अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
...तो जान-पहचान वाला हो सकता है हत्यारा
मृतक की चारपाई के नीचे से बरामद खाली शराब का पौव्वा इस बात की तस्दीक करता है कि वारदात से पहले वहां शराब का सेवन किया गया। इसका सेवन किसने किया यह जांच का विषय है। हत्या करने के बाद शव को चादर से ढक कर हत्यारा आराम से चला गया। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्यारा कोई पहचान वाला हो सकता है।
मृतक की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। चारपाई के नीचे से बरामद शराब के खाली पौव्वे और पत्थर के टुकड़े को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
-अमित भदौरिया, थाना प्रभारी तंबौर