{"_id":"6b0486dae2fe2607da0b261c","slug":"murder-convict-gets-life-imprisonment-two-accused-acquitted-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168273-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, दो आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, दो आरोपी बरी
Tue, 24 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां में करीब नौ वर्ष पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-01 ने मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी धर्मेंद्र पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, साक्ष्य के अभाव में दो सह-आरोपियों महेश और सर्वेश को दोषमुक्त करार दिया गया।
मामला 20 फरवरी 2017 का है। ग्राम पिपरी दिल्लीपति निवासी रणधीर सिंह के अनुसार घटना वाले दिन धर्मेंद्र उनके दरवाजे पर गांव की एक महिला के साथ गाली-गलौज कर रहा था और चाकू मारने की धमकी दे रहा था। विरोध करने पर धर्मेंद्र ने रणधीर के पुत्र जीतेंद्र सिंह के सीने पर चाकू से वार कर दिया। परिजन घायल जीतेंद्र को इलाज के लिए सीतापुर ले जा रहे थे, लेकिन महोली के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रणधीर सिंह की तहरीर पर पिसावां में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र सिंह की अदालत में हुई। फैसले में अदालत ने मुख्य अभियुक्त धर्मेंद्र को हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई। हालांकि, आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर उसे दोषमुक्त कर दिया गया। कोर्ट ने सह-आरोपी महेश और सर्वेश को हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों से साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।