फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Sitapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 12 Sep 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
गोंदलामऊ (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रालामऊ बांसखेरा मोड़ के पास ट्रक व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार थाना कमलापुर के सुरैंचा निवासी मदन उर्फ करन (24) व थाना रामपुरकलां के उसमैलापुर निवासी संजय कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। संजय कुमार का इलाज जारी है। राहगीरों ने बताया कि बाइक सवार सिधौली की तरफ जा रहे थे। ट्रक मिश्रिख की तरफ जा रहा था। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed