फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mother murdered by scuffling for property in the city

शहर में संपत्ति के लिए सिलबट्टे से कूंचकर मां की हत्या

Sat, 17 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mother murdered by scuffling for property in the city
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में बीती रात रिश्तों का कत्ल करने की एक सनसनीखेज वारदात हुई। संपत्ति के लिए सगे भाइयों ने अपनी मां की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। पिता द्वारा घर की आधी जमीन बेचने से नाराज चल रहे बेटों ने वारदात की। पुलिस ने मामले में आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पूर्णागिरी नगर निवासी रामकली (47) पत्नी रामसरन शुक्रवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई। उसकापति छत पर सोने चला गया। वह नीचे कमरे में सो रही थी। देर रात करीब 12:30 बजे कमरे से तेज आवाज आई। आवाज सुनकर रामसरन छत से उतरकर नीचे कमरे में गया, वहां पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना पर सीओ सिटी पीयूष, प्रभारी शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामसरन ने बताया कि उसने अपने घर की आधी जमीन बेच दी थी। इसी को लेकर उसे बेटे उत्तम और दुर्गेश आए दिन उससे और अपनी मां से विवाद किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात भी दोनों बेटों का मां से उसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों ने सिलबट्टे और बैट से मां के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, इससे उसकी मौत हो गई। रामसरन ने दोनों बेटों पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने दोनों आरोपी उत्तम व दुर्गेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों नामजद भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल बैट और सिलबट्टा भी बरामद हो गया है। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
डीडीसी का लड़ा था चुनाव
पुत्रों के हाथों मौत के घाट उतारी गई रामकली ने पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 26 ऐलिया ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। चुनाव में वे हार गई थी। पति रामसरन ऐलिया ब्लॉक में ही सफाईकर्मी के पद पर तैनात है।
नशे की गोलियां खाता है उत्तम
रामकली के चार बेटे हैं। घटना में नामजद उत्तम और दुर्गेश के अलावा सिद्धार्थ और नवनीत भी हैं। घर का आधा हिस्सा बेचने से सबसे ज्यादा परेशानी उत्तम और दुर्गेश को हुई थी। ये दोनों पिता के अलावा मां से भी विवाद अक्सर करते थे। आरोपी उत्तम की शादी हो चुकी है। काफी समय से उसकी पत्नी मायके में रह रही है।
मायका हरदोई का है। चार से पांच माह हो गए हैं, तब से पत्नी ससुराल आई ही नहीं, इसको लेकर भी उत्तम तनाव में था। पिता का कहना है कि उत्तम पिछले कुछ दिनों से नशे की गोलियां खा रहा था।

महिला की सिलबट्टे और बैट से वार कर हत्या कर दी गई है। पति की तहरीर पर दोनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमीन के विवाद में घटना हुई है। जांच की जा रही है।
पीयूष सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed