फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mother Ganga protected... had to return without bathing

Sitapur News: गंगा मइया ने रक्षा की... स्नान बिना ही लौटना पड़ा

Thu, 30 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 30 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother Ganga protected... had to return without bathing
ट्रेन से वापसी करते खैराबाद निवासी श्रद्धालु। संवाद
सीतापुर। महाकुंभ में संगम के करीब स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सीतापुर के कई श्रद्धालुओं ने डेरा डाल रखा था। सर्द रात में थकान व नींद की खुमारी हावी थी। रात करीब डेढ़ बजे एकाएक भागो-भागो का शोर मचा और हर कोई बिना सोचे-समझे हादसे का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन


खैराबाद क्षेत्र के कैथाभारी निवासी बृजकिशोर भी अपने पौत्र प्रदीप के साथ भाग खड़े हुए। इनके साथ नेरपुर निवासी नौमीलाल भी थे। मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान किए बिना ये लोग लौट रहे हैं। कहते हैं कि गंगा मइया ने रक्षा की, सही सलामत हैं।
विज्ञापन


बृजकिशोर बताते हैं कि हर तरफ भागो और बचाओ की चीख-पुकार मची थी। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ और हम क्या करें। बस हादसे में जिधर रास्ता मिला, भागते रहे। बृजकिशोर बताते हैं कि कोई सही जानकारी देने वाला नहीं था। जितने मुंह उतनी बातें सुनाई दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई बोल रहा था कि बहुत सारे श्रद्धालुओं की मौत हो गई तो कोई कह रहा था कि सैकड़ों लोग हादसे में फंसकर चोटिल हो गए हैं। हालात बिगड़ते देख किसी तरह बचते-बचाते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंच पाए, तब जान में जान आई।


बृजकिशोर के मुताबिक करीब ढाई बजे रेलवे स्टेशन पर अयोध्या जाने वाली ट्रेन तैयार खड़ी थी, उसी में सवार हो लिए। अयोध्या से लखनऊ होकर अब घर लौट रहे हैं। बेहद मायूसी भरे लहजे में बोले कि हादसे के कारण मौनी अमावस्या पर स्नान नहीं कर सके। हालांकि सोमवार को पहुंचने के बाद स्नान कर लिया था लेकिन अमृत स्नान की हसरत अधूरी रह जाने का इन्हें मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed