फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mother - daughter , including three other hit by dengue

मां-बेटी समेत तीन डेंगू की चपेट में

Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mother - daughter , including three other hit by dengue
mosquito, jhansi hindi news
डेंगू वायरस जिले के लोगों पर भारी पड़ रहा है। अब मां-बेटी समेत तीन नए रोगी डेंगू की चपेट में आए हैं। इनमें मां व बेटी को लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि एक का इलाज जिले के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


इन तीन नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 31 से बढ़कर 34 हो गई है। शहर के मोहल्ला बट्सगंज निवासी हरिशंकर मिश्रा की पत्नी ममता देवी (45) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में दिखाया।
विज्ञापन


यहां ब्लड की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उनकी प्लेटलेट्स 50 हजार के करीब बताई गई हैं। ममता की पुत्री प्रीती (15) को भी दो दिन से बुखार आ रहा था। प्रीती को भी डेंगू की पुष्टि हुई। इस पर डॉक्टरों ने मां-बेटी को लखनऊ रेफर कर दिया। दोनों का लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम फत्तेपुर निवासी लालता प्रसाद को बुखार आ रहा था। परिवार के सदस्यों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में वह भी डेंगू वायरस की चपेट में मिले। अब इन तीन नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।


आज जिस बट्सगंज मोहल्ले में मां व बेटी डेंगू की चपेट में आई हैं। उसी मोहल्ले में करीब एक माह पूर्व एक पत्रकार अमरजीत सिंह डेंगू की चपेट में आ गया था। खैराबाद के एक निजी अस्पताल से उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed