फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mother and daughter died due to electric shock

Sitapur News: करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत

Wed, 21 Aug 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter died due to electric shock
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह एक मासूम करंट की चपेट में आ गई। बेटी को बचाने के प्रयास में उसकी मां भी करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परसौली निवासी अनीता (35) व उसकी पुत्री महक (9) सोमवार को घर में थीं। रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा था। महक बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगाने लगी। अचानक उसे करंट लग गया और वह तार से चिपक गई।
विज्ञापन

यह देख मां अनीता उसे छुड़ाने पहुंची तो दोनों ही करंट की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर परिजनों ने दोनों को किसी तरह छुड़ाया और सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्योहार के दिन हुआ हादसा, मचा कोहराम

रक्षाबंधन के पर्व पर यह हादसा हुआ। जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जिसने सुना वह दंग रह गया। अनीता का पति रामजीवन मजदूरी करके पूरे परिवार को पालता है। पोस्टमार्टम के बाद अनीता का दाह संस्कार कर दिया गया है। वहीं महक को दफन किया गया है।


भाई की कलाई पर नहीं बंध पाई राखी
अनीता की तीन संतानें थीं। जिसमें दो बेटियां महक (9), शीतल (11) और एक बेटा राजवीर (4) है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर डेढ़ बजे का था। इसलिए घर पर रक्षाबंधन की तैयारियां चल रहीं थीं। घटना के बाद राजवीर अपनी सूनी कलाई और महक को देखकर बस रोये जा रहा था। अपनी बहन को खोने के बाद शीतल का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed