{"_id":"57b73b964f1c1b162d6eaf56","slug":"mosque-roof-collapsed-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद की छत ढही, एक मरा, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद की छत ढही, एक मरा, सात जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
मस्जिद की छत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां के गुरसंडा गांव में शुक्रवार सुबह मस्जिद की पुरानी छत ढहने से एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब मस्जिद की जर्जर हो चुकी पुरानी छत को तोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन
मरने वाला युवक मस्जिद में श्रमदान कर रहा था। खबर पाकर एसपी, एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गुरसंडा गांव में 150 साल पुरानी मस्जिद की छत से पानी टपकने लगा था। जिसके चलते गांव के लोगों ने मिल-जुलकर पुरानी छत को तोड़कर नई छत बनाने की योजना बनाई थी। चंदा जुटाकर शुक्रवार से पुरानी जर्जर छत को ढहाने का काम शुरू हो गया था। गांव के लोग श्रमदान कर छत तोड़ रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच शुक्रवार सुबह छत का कुछ हिस्सा भरभराकर ढह गया। देखते ही देखते पूरी छत ढह गई। इस दौरान छत पर चढ़े गांव के ही जहीरूद्दीन (35) पुत्र याकूब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में दबकर गांव के हाफिज मोहम्मद आसिम (28), मो. शकील (25), हनीफ (35), रईस (35), अशफाक (22), एजाज (18), जिब्राईल (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
उधर, ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी पिसावां ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव, एसडीएम महोली अतुल श्रीवास्तव, सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे। महोली विधायक अनूप गुप्ता व हरगांव विधायक रामहेत भारती भी समर्थकों के साथ घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे।