फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   More than 50 people injured in accidents

Sitapur News: हादसों में 50 से अधिक लोग घायल

Fri, 06 Mar 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
More than 50 people injured in accidents
सीतापुर। अलग-अलग हादसों में 50 से अधिक लोग जख्मी भी हो गए। लहरपुर सीएचसी में अलग हादसों में घायल हुए 40 से अधिक लोग पहुंचे। इसमें से शाहादाबाद निवासी रामजी (30), शारदानगर मटहारी निवासी अतुल कुमार (16), गायघाट निवासी सर्वेश (10) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महमूदाबाद के सेमरा निवासी छोटेलाल (52) अपने पुत्र अखिलेश (10) के साथ बुधवार दोपहर आ रहे थे। लखनऊ मार्ग पर टिकरा डफ्फरपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सदरपुर के गनदा खुर्द के विकास यादव (25) को गांव के पास स्थित मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

महमूदाबाद के खंता के सौरभ (18), अनुराग (16) बाइक से बुधवार शाम आ रहे थे। बिसवां मार्ग पर पेनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मलसराय के अनुज भारती (17) बाइक से बिसवां मार्ग पर जा रहे थे। टेरा भट्ठा के पास सामने से राजेंद्र (35)अपनी पुत्री रामबेटी (35), पुत्री लक्ष्मी (10) की बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदना के रालामऊ कस्बे में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइकों सवार धरौली निवासी घनश्याम (22), सोनू (18), रवि (12), अनुराग (19), छंगा (20), बुद्धा (15), विमल (20) घायल हो गए। बाइकों में टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे घर के बाहर नहा रही मासूम बच्ची पूर्ति (7) से टकरा गई जिससे वह भी घायल हो गई। इमलिया सुल्तानपुर में बुधवार शाम हरगांव-महोली रोड के जमलापुर गांव के पास दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में महोली के भट्टा मोहल्ला निवासी सूरज (20), व दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गए। दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed