{"_id":"602d5e6d8ebc3ee8f85178ca","slug":"monitoring-from-drones-in-khairabad-after-stress-sitapur-news-lko5653650189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव के बाद खैराबाद में ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव के बाद खैराबाद में ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन
खैराबाद कस्बे में ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर।
- फोटो : SITAPUR
खैराबाद (सीतापुर)। कमाल सरायं में जमीन की रंजिश में हुए हमले में जख्मी महंत व दूसरे पक्ष के तीन लोगों की हालत खतरे से बाहर है। उनका लखनऊ में इलाज जारी है। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पूरे जिले की पुलिस अलर्ट है। बुधवार को ड्रोन से निगरानी कराई गई। जिला मुख्यालय के कुछ इलाकों के अलावा खैराबाद, लहरपुर, बिसवां में पुलिस काफी सतर्क है। गैर जनपद से दो सीओ व एक कंपनी पीएसी भी बुलाई गई है। डीएम, एसपी खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खैराबाद के कमाल सरायं स्थित महर्षि श्रीलक्ष्मण दास उदासीन आश्रम बड़ी संगत के प्रबंधक बजरंग मुनि व दूसरे पक्ष के लईक, अतीक व सलमान के बीच जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। लईक ने भाइयों संग मिलकर बजरंग मुनि को चाकुओं से जख्मी कर दिया था। बाद में बजरंग मुनि पक्ष के लोगों को लईक व उसके भाइयों को जख्मी कर दिया था। इन चारों लोगों को बेहतर इलाके के लिए लखनऊ भेजा गया है, जहां इनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से बजरंग मुनि व उनका गनर व दूसरे ओर से लईक व दो अन्य भाई नामजद हैं। इस मामले की संवेदनशीलता देखते हुए डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह स्वयं नजर रख रहे हैं। दोनों अफसर मंगलवार की देर रात कैंप करते रहे। कई और अधिकारी भी खैराबाद में कैंप कर रहे हैं। एहतियातन लखनऊ से एक कंपनी पीएसी, एक हरदोई व लखीमपुर खीरी से क्षेत्राधिकारी भी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के कारण दो जोन में बांटा गया खैराबाद
खैराबाद को दो जोन में बांटकर वहां भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। जिला मुख्यालय में कजियारा इलाके में तंबौर इंस्पेक्टर अंबर सिंह को फोर्स के साथ लगाया गया है। लहरपुर, बिसवां आदि इलाकों में भी पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। पुलिस व क्षेत्र के संभ्रांत लोग शांति की अपील कर रहे हैं। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि दो सीओ व एक कंपनी पीएसी बाहर से मंगाई गई है। दोनों ओर से केस दर्ज कराया गया है। पुलिस अलर्ट है। कानून व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।