{"_id":"680be1b5d4b3d7418500fa69","slug":"money-sent-to-wrong-accounts-housing-stuck-for-four-years-sitapur-news-c-102-1-slko1052-130912-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गलत खातों में भेजी धनराशि, चार साल से अटके आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गलत खातों में भेजी धनराशि, चार साल से अटके आवास
Sat, 26 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की धनराशि गलत खातों में जाने के कारण चार साल से आवास अधूरे हैं। लाभार्थियों ने आवास का पैसा सही खातों में भेजे जाने की मांग की है। विकास खंड बेहटा की ग्राम पंचायत लखनापुर की सदस्य रंजना ने जिलाधिकारी शिकायती पत्र भेजा है।
उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थी हाशमी को प्रथम किस्त के 40 हजार रुपये उनके खाता संख्या 215211010000960 की जगह गलत खाता संख्या 2152110100096 में भेज दिए गए थे। इसी तरह सावित्री को द्वितीय किस्त के 70 हजार रुपये उनके खाता संख्या 6133807000002334 की जगह गलत खाता 215211010001119 में भेज दिए गए थे।
रामप्यारी को प्रथम व द्वितीय किस्त के एक लाख 10 हजार रुपये उनके खाता संख्या 63338010003938 की जगह गलत खाता संख्या 61338010000353 में भेज दिए गए थे। ये सभी खाते आर्यावर्त बैंक शाखा इटौवा के हैं। प्रधानमंत्री आवास का पैसा दूसरे खातों में चले जाने से चार साल से आवास अधूरे हैं। लाभार्थियों का आरोप है कि प्रधान ने गलत खातों में भेजवाया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य रंजना व लाभार्थियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आवास का पैसा सही खातों ने भेजे जाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी बेहटा अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।