{"_id":"84209520c1e7766b19c5155bb24eec8a","slug":"moh-amer-sajjad-no-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदाबाद राज परिवार के मो. अमीर सज्जाद नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदाबाद राज परिवार के मो. अमीर सज्जाद नहीं रहे
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद राज परिवार के मो. अमीर हैदर खां उर्फ महाराज कुमार के बेटे मो. अमीर सज्जाद आम्ली मियां का शनिवार सुबह लखनऊ के लारी हाॅस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 80 साल के थे।
विज्ञापन
महमूदाबाद के महाराजा मो. अमीर अहमद के छोटे भाई महाराज कुमार के दूसरे बेटे अमीर सज्जाद उर्फ आम्ली मियां का 1937 में जन्म हुआ था। आम्ली मियां लखनऊ में शिक्षा लेने के बाद लंदन में मेडिसिन की पढ़ाई करने गए लेकिन किन्हीं कारणों से पढ़ाई पूरी न हो सकी।
विज्ञापन
आम्ली मियां तीन भाई थे। बड़े भाई मो. अमीर सज्जाद, काजिम खां तथा छोटे भाई मो. अमीर अश्करी। सामाजिक कार्यों व धार्मिक गतिविधियों में गहरे लगाव तथा अध्ययन में गहरी रुचि लेने वाले आम्ली मियां को उर्दू, अरबी, फारसी तथा अंग्रेजी भाषाओं पर समान अधिकार था।
विज्ञापन
उनके छोटे भाई मो. अमीर अश्करी बताते हैं कि आम्ली मियां ने लखनऊ के लारी अस्पताल में शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। अध्ययन व धर्म निष्ठा के चलते उन्होंने शादी नहीं की और आजीवन अविवाहित रहकर गरीबों, मजलूमों की सेवा की।
उधर, उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अम्मार रिजवी, पालिकाध्यक्ष मो. अहमद, मोहन प्रसाद ने शोक जताया है।