{"_id":"6202bc4fd815a678be03da62","slug":"modi-on-16th-jp-nadda-may-come-tomorrow-sitapur-news-lko6169890163","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को मोदी, कल आ सकते हैं जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को मोदी, कल आ सकते हैं जेपी नड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में चुनावी माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों बड़े नेताओं के आने की सुगबुगाहट जिले में तेज है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।
जिले में चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को चुनाव है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जेपी नड्डा का कार्यक्रम जिले में तय माना जा रहा है। वे 10 फरवरी को आ सकते हैं। सुबह 11 बजे बिसवां में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे मिश्रिख में आयोजित जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 16 फरवरी को आ सकते हैं। उनके आने की तारीख अभी तय नहीं है। कार्यक्रम प्रस्तावित है। पार्टी की ओर से नेताओं के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय हो गया है। वे पहले बिसवां और फिर मिश्रिख आएंगे। प्रधानमंत्री के 16 फरवरी को आने की संभावना है, पर अभी कार्यक्रम प्रस्तावित है।