{"_id":"57a0d8714f1c1bf7702b93ba","slug":"model-city-project-started-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल सिटी में आज रखी जाएगी विकास की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल सिटी में आज रखी जाएगी विकास की नींव
Amarujala Bureau
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल सिटी के तहत अब शहर में विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। पहले दौर में यहां पांच चौराहे विकसित किए जाएंगे। बुधवार को एमएलसी आनंद भदौरिया और सदर विधायक राधेश्याम जायसवाल संयुक्त रूप से पूजन कर नींव रखेंगे।
विज्ञापन
मॉडल सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीतापुर का चयन किया गया है। इस योजना के पहले चरण में शहर के पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इनमें लालबाग चौराहा, बस स्टाप चौराहा, जिला अस्पताल तिराहा, कैप्टन मनोज पांडे चौक व जीआईसी चौराहे शामिल हैं।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि तीन अगस्त को मॉडल सिटी के कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि एमएलसी आनंद भदौरिया, शहर विधायक राधेश्याम जायसवाल संयुक्त रूप से पूजन अर्चन कर मॉडल सिटी के तहत होने वाले कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
यह समारोह लालबाग चौराहे पर दोपहर 12 बजे होगा। उन्होंने बताया कि चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया हैं। अगले चरण में पुराने सीतापुर के कोट चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।