{"_id":"60cce00b8ebc3e2ee225a46c","slug":"missing-married-woman-s-body-found-in-river-sitapur-news-lko583080815","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विवाहिता का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता विवाहिता का नदी में मिला शव
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता एक विवाहिता का शव चौका नदी में उतराता मिला। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
रेउसा इलाके के पल्हरी गांव निवासी संध्या (30) पत्नी संदीप मौर्य का शव शुक्रवार को रेउसा इलाके में गांव से करीब एक किमी दूर सीताराम पुरवा के पास चौका नदी में लोगों ने उतराता देखा। सूचना पाकर पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जांच करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर मृतका के ससुरालीजनों का कहना है कि विवाहिता 16 जून को घर से निकली थी। इसके बाद से घर नहीं आई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर सूचना मायके को दी गई थी। इसके बाद पिता की तहरीर पर रेउसा थाने पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
वहीं घटना की सूचना पाकर मृतका के मायका देवरिया गांव निवासी परिवारीजन मौके पर पहुंचे। मायका पक्ष ने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर आरोप है कि हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। एसओ रेउसा राय साहब द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले में जांचकर कार्रवाई होगी।