फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Misappropriation of 799 cylinders in Radha Krishna Gas Agency, FIR registered

Sitapur News: राधा कृष्ण गैस एजेंसी में 799 सिलिंडरों की हेराफेरी, एफआईआर दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Mar 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Misappropriation of 799 cylinders in Radha Krishna Gas Agency, FIR registered
सिलिंडर के लिए लाइन में लगे लोग।
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद की राधा कृष्ण गैस एजेंसी में 799 गैस सिलिंडरों की हेराफेरी पकड़ी गई है। बृहस्पतिवार देर रात जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव व राजस्व अधिकारियों ने छापा मारकर एजेंसी को सील कर दिया। शुक्रवार दोपहर डीएम डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर एजेंसी संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि खैराबाद की राधा कृष्ण एजेंसी से अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। ऑनलाइन स्टॉक देखने पर एजेंसी के पास भरे सिलिंडर मौजूद दिख रहे थे। उपभोक्ता एजेंसी से बैरंग लौटने की शिकायत कर रहे थे। सूचना के बाद बृहस्पतिवार रात एजेंसी पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान एजेंसी में 14.2 किलो के 553 भरे घरेलू सिलिंडर, 19 किलोग्राम के 92 भरे सिलिंडर, 19 किलोग्राम के 20 भरे व्यावसायिक नैनोकट सिलिंडर, पांच किलो के 127 भरे व्यावसायिक सिलिंडर और 2 किलो के 7 कंपोजिट घरेलू सिलिंडर कम मिले। 799 भरे सिलिंडर मौके पर नहीं मिले। 675 खाली सिलिंडर अधिक मिले। मौके पर मौजूद स्टॉक व ऑनलाइन दर्ज विवरण में अनियमितता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन इस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। इस एजेंसी के उपभोक्ताओं को मेसर्स इमलिया सुल्तानपुर इंडेन गैस सर्विस से अटैच किया गया है। उपभोक्ता यहां रिफिल कराने के लिए 9151915561, 9076611126 और 9151006234 पर संपर्क कर सकते हैं।

कम नहीं हो रहा गैस का संकट
जिलेभर में गैस की किल्लत बनी हुई है। मछरेहटा स्थित भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह ही लोग सिलिंडर के लिए कतार में खड़े हो गए। लाइन में खड़े सतेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं। पांच घंटे बाद भी अभी सिलिंडर नहीं मिला है। वहीं श्याम सुंदर ने बताया कि 28 फरवरी को उन्होंने गैस की बुकिंग कराई थी, मोबाइल में गैस डिलीवरी का मेसेज भी आ गया था, एजेंसी पर बताया गया कि गैस नहीं है। इसके बाद आईजीआरएस के जरिये शिकायत की लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिल सका है। हालात यह हैं कि एक माह पूर्व की बुकिंग के बावजूद लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।

चाट के ठेलों पर इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलिंडर
मछरेहटा क्षेत्र में चाट के ठेलों पर और होटलों में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग किया जा रहा है। ठेले वालों और होटल संचालकों को आसानी से सिलिंडर मुहैया हो जाते हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि घरेलू उपभोक्ता अपना सिलिंडर ठेला व होटलों पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

गैस की किल्लत से बढ़ी इंडक्शन की मांग
सिधौली। कस्बे की गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें हैं। उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग नंबर पर काॅल करने के बाद भी डीएसी नंबर मिलने में हफ्तों का समय लग रहा है। हुसैनगंज नहर पुल पर चाट का ठेला लगाने वाले बाबू कश्यप ने बताया कि गैस न मिल पाने के कारण कोयले से जलने वाली भट्ठियां तैयार करवा रहे हैं। मिश्रिख बस स्टॉप पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री करने वाले अंकित कुमार ने बताया कि गैस की किल्लत के चलते इस माह इंडक्शन चूल्हे की बिक्री बढ़ गई है। इस वजह से बाजार में इंडक्शन की कमी हो गई है। संवाद


नवमी पूजन पर जलेबी के लिए भटके लोग
नवरात्र की नवमी पर कन्या पूजन के लिए जलेबी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। महमूदाबाद चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान के संचालक पंकज मिश्र ने बताया कि नवरात्र की नवमी के दिन जलेबी की मांग अधिक होती है। गैस न मिलने के कारण लकड़ी की भट्ठी का प्रयोग कर जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। कई दुकानदारों ने गैस संकट की वजह से जलेबी नहीं बनाई। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगने से अच्छा है कि भट्ठी से काम चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed