फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Minister reached Ashram by water route, gave message of water conservation

Sitapur News: जल मार्ग से आश्रम पहुंचे मंत्री, जल संरक्षण का दिया संदेश

Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Minister reached Ashram by water route, gave message of water conservation
नैमिषारण्य/सीतापुर। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को देव देवेश्वर घाट से जल मार्ग से होकर सतयुग आश्रम पहुंचे। करीब 10 किलोमीटर की इस दूरी को नाव से पूरा करने के बाद वह सतयुग आश्रम आए। कहा कि आप सभी अपने आसपास के लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को नैमिषारण्य में लोक भारती संगठन के जलमार्गीय देवदर्शन यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जल की कमी से जूझ रहे बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में भी हम पेयजल की उपलब्धता पर सार्थक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2024 तक हम सभी जरूरतमंद लोगों के घरों में पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री देवदेवेश्वर घाट पहुंचे, जहां एमएलसी पवन सिंह और विधायक रामकृष्ण भार्गव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गोमती के जल में पूजा पाठ के बाद मंत्री स्टीमर से सतयुग आश्रम पहुंचे। एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक रामकृष्ण भार्गव, विधायक मनीष रावत व संगठन पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने एक-एक हरि संकरी का पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख कृष्णा कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed