फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MINER cut 100 bigha wheat crop droped

लहरपुर माइनर कटने से 100 बीघा गेहूं फसल जलमग्न

Fri, 13 Dec 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
MINER cut 100 bigha wheat crop droped
लहरपुर के ग्राम रघुनाथपुर के निकट शुक्रवार को माइनर कटने से डूबी गेहूं की फसलें। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास शुक्रवार को लहरपुर माइनर की करीब चार मीटर दाई पटरी के फट गई। माइनर कटने से रघुनाथपुर, मकनपुर, नेवादा, गदापुर आदि गांव के किसानों की फसल को पानी डुबोते हुए आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सूचना देने के बावजूद भी नहर को बंद करने का प्रयास नहीं किया गया है। ऐसे में किसानों के खेतों में बोई सौ बीघा गेहूं की फसल पानी में डूब गई। मालूम हो कि अभी तक नहरें सूखी पड़ी थी। जिस कारण किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे थे कि उन्हें सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, इसी बीच नहरों में भी पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

माइनरों के कमजोर किनारों के चलते रघुनाथपुर गांव के पास लहरपुर माइनर फट गई। माइनर फटने से ग्रामीण दीपू वर्मा, राम प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा, रामनरेश शिवपाल रामाश्रय, बाराती लाल, कबीर खान, रामप्रसाद, लालाराम, रामगुलाम, नवीन श्रीवास्तव, नत्था राम, राम प्रकाश, जगन्नाथ, सुरेश आदि किसानों की गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। जिस कारण उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नहर विभाग के अवर अभियंता शिवप्रसाद ने बताया कि माइनर के क्षतिग्रस्त होने से पानी बंद करा दिया गया है। पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। बारिश के चलते नहर की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जैसे ही मौसम साफ होगा नहर की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed