फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mill owner and manager, including three on the case

मिल मालिक व प्रबंध्ाक समेत तीन पर केस

Sat, 25 Jul 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 25 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
किसानों का बकाया न देने वाली चीनी मिलों के खिलाफ अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने भुगतान में लापरवाही मिलने पर हरगांव चीनी मिल के निदेशक सीबी पटौदिया, प्रबंधक आनंद गुप्ता, अधिशाषी अध्यक्ष डीके शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही एसपी को इनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। जिले की पांचों चीनी मिलों पर अरबों रुपये की देनदारी है। हाईकोर्ट ने 15 जुलाई तक बकाये की धनराशि में से 75 प्रतिशत का भुुुगतान के निर्देश दिए थे।
जिले में चीनी मिलों पर किसानों का 27474.33 लाख रुपये बकाया है। इस धनराशि में से 21338.87 लाख रुपये का भुुगतान 15 जुलाई तक करना था जिसके सापेक्ष मात्र 3836.94 लाख रुपये ही भुगतान किया गया। इस बकाये में से सबसे अधिक 15270.81 लाख रुपये हरगांव चीनी मिल की देनदारी है। जबकि चीनी मिल ने महज 1170.05 लाख रुपये का भुगतान ही किया है।
विज्ञापन

अब शासन की ओर से गन्ना भुगतान की प्रगति रिपोर्ट डीएम से मांगी गई है। समीक्षा में पता चला कि जिले में किसानों को भुगतान करने में हरगांव चीनी मिल ने काफी लापरवाही दिखाई। इस पर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने नाराजगी जताते हुए एसपी राजेश कृष्ण को मिल प्रबंधतंत्र व मालिकान की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद हरगांव चीनी मिल सहकारी समिति सचिव आलोक राव ने चीनी मिल के निदेशक सीबी पटौदिया, प्रबंधक आनंद गुप्ता व अधिशाषी अध्यक्ष डीके शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया दिया है। एसओ रमेश चंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज मामले में कार्रवाई की जा रही है।
 
मिलों ने प्रशासन से मांगा समय
भुगतान को लेकर चीनी मिलों ने गन्ना अधिकारी को जो तर्क सौंपा, उसमें शीघ्र भुगतान करने का दावा किया है। मिलों ने कहा कि केंद्र सरकार बकाया भुुगतान को लेकर लोन मुहैया करा रही है। लोन की पात्रता में सभी चीनी मिल आ रही हैं। उम्मीद है बहुत जल्द लोन स्वीकृत होकर मिलेगा, जिससे भुुुगतान का रास्ता साफ हो सकेगा। 


भुगतान को लेकर प्रशासन गंभीर
डीसीआे डाॅ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि गन्ना किसानों के बकाया को लेकर शासन प्रशासन गंभीर है। मिल प्रबंधतंत्र के साथ साप्ताहिक बैठक कर प्रगति की समीक्षा की जा रही है। डीएम ने सर्वाधिक बकाया वाली हरगांव चीनी मिल प्रबंधतंत्र व मालिकान की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed