{"_id":"6990bb50875e7db1420e61a2","slug":"middle-aged-man-dies-after-falling-from-train-sitapur-news-c-102-1-slko1055-150202-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत
Sat, 14 Feb 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया के कबरन गांव के पास शनिवार को लखनऊ से सीतापुर आ रही ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कबरन गांव के निकट सुबह के समय एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी।
अचानक चलती ट्रेन से एक व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी जा रही है। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त न हो पाने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।