{"_id":"674ffac4fa07d410290e4a32","slug":"methane-falling-in-the-field-caused-wounds-to-the-soil-sitapur-news-c-102-1-slko1052-122987-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेत में गिरे मेथेनॉल ने मिट्टी को दिए जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेत में गिरे मेथेनॉल ने मिट्टी को दिए जख्म
Wed, 04 Dec 2024 12:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी महोली (सीतापुर)। हाईवे किनारे सोमवार को खेत में मेथेनाॅल से भरा टैंकर पलटने से किसान पर एकाएक परेशानी आ गई। विशेषज्ञों की मानें तो रसायन के दुष्प्रभाव से मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इससे छुटकारा पाने के लिए खेत की कई बार सिंचाई और उसकी जोताई करनी पड़ेगी, तभी रसायन का दुष्प्रभाव कम होगा।
सोमवार को असम से बाजपुर जा रहा मेथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हाईवे किनारे स्थित खेत में हजारों लीटर रसायन फैल गया था, जिसमें सरसों की फसल बोई थी। जानकारों द्वारा बताने पर किसान द्वारा रसायन की तीव्रता कम करने के लिए खेत में ट्यूबवेल से पानी भर दिया गया था। साथ ही जेसीबी द्वारा आसपास से मिट्टी खोदकर रसायन के ऊपर डाली गई थी।