फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Men won in voting, women lagged behind

Sitapur News: मतदान में पुरुषों ने मारी बाजी, महिलाएं पिछड़ीं

Fri, 17 May 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 May 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Men won in voting, women lagged behind
सदर संसदीय क्षेत्र में औसत मतदान से 1.42 फीसदी अधिक पुरुषों ने किया मतदान
विज्ञापन

पुरुषों से 3.02 फीसदी मतदान करने में पिछड़ीं महिलाएं

सीतापुर। सदर संसदीय सीट पर मतदान में पुरुषों ने अधिक रुचि दिखाई, इससे वह मतदान में अव्वल रहे। पुरुषों ने औसत मतदान से 1.42 फीसदी मतदान किया। महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर मतदान किया, लेकिन वह पुरुषों से 3.02 फीसदी पिछड़ गईं। 63.96 फीसदी पुरुषों और 90.94 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
सीतापुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 17 लाख 59 हजार 943 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 36 हजार 32 है। महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 23 हजार 850 है। इसके सापेक्ष पांच लाख 98 हजार 687 पुरुषों ने मतदान किया, जबकि पांच लाख दो हजार 41 महिलाओं ने मतदान किया। 13 थर्ड जेंडरों ने भी मतदान किया। 11 लाख 741 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे संसदीय क्षेत्र में औसतन 62.54 फीसदी मतदान रहा।
विज्ञापन



विधानसभावार महिला और पुरुषों की ओर से किए गए मतदान का प्रतिशत
विधानसभा पुरुषों का महिलाओं का
मतदान प्रतिशत मतदान प्रतिश

सीतापुर 56.85 52.17
लहरपुर 64.78 60.42

बिसवां 67.11 63.31
सेवता 67.43 66.91

महमूदाबाद 65.00 64.11


11वीं वाहिनी पीएसी के बूथ पर सबसे कम मतदान
सीतापुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सदर में पिछली बार की तरह इस बार भी मतदाता मतदान करने में फिसड्डी रहे। साथ ही पूरी विधानसभा में सबसे अधिक शहरी मतदाता मतदान के प्रति उदासीन दिखे। इसी का परिणाम रहा है कि शहर के पांच बूथों का नाम सबसे कम मतदान करने में दर्ज किया गया हैं। इसमें 11वीं वाहिनी पीएससी के तीन बूथ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हाई स्कूल 11वीं वाहिनी पीएसी के बूथ संख्या 272 पर सबसे कम 9.36 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। यहां के बूथ संख्या 271 पर 14.15 फीसदी मतदान रहा। प्राइमरी स्कूल पंतनगर के बूथ संख्या 257 पर 16.52 प्रतिशत और प्राइमरी स्कूल 11वीं वाहिनी पीएसी के बूथ संख्या 268 पर 21.94 व प्राइमरी स्कूल पुलिस लाइन के बूथ संख्या 262 पर 24.11 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed