फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   meeting

कावडिय़ों के मार्ग में रहे पर्याप्त सुरक्षा

Wed, 10 Jul 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
meeting
सीतापुर। कांवड़ियों के मार्ग में सुरक्षा व स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। देवालयों के आसपास भी साफ-सफाई, चूना छिड़काव आदि कराया जाए। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ मार्गों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहे।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिये। डीएम अखिलेश तिवारी ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले स्थलों का भ्रमण कर लें और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

जिले में सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये उन्होंने सभी उपजिला मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में पैनी नजर रखें एवं भ्रमणशील रहें। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि कांवड़ियों के रास्तों में चलने वाले वाहनों की नियमित चेकिंग सख्ती से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना परमिट या अनफिट वाहनों का संचालन तत्काल बंद करायें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी भी दी कि यदि बिना परमिट या अनफिट वाहनों से किसी प्रकार का हादसा हुआ तो सीधे विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं।
एसपी एलआर कुमार ने कहा कि पुलिस फोर्स की व्यापक तैनाती हर स्थल पर रहेगी। गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीस कमेटी की बैठक त्योहार के पहले अवश्य कर लें। साथ ही क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याएं देखकर उनका निस्तारण सुनिश्चित कर लें।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देाशानुसार महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिये सभी स्थलों पर पर्याप्त तादाद में महिला पुलिस अधिकारी, महिला कांस्टेबल आदि की भी तैनाती करायी जाये। गांवों में पूर्व में बनायी गयी ग्राम सुरक्षा समितियां भी सक्रिय कर दी जायें जो गोपनीय सूचनाएं उच्चाधिकारियों तक अविलंब भेजें।
लेखपाल व सेक्रेटरी के साथ बैठक कर उन्हें भी सक्रिय कर दिया जाये तथा सभी प्रधानों एवं नगरीय निकाय की सहायता से यह सुनिश्चित किया जाये कि उनकी सीमा में स्थित मंदिरों की साफ-सफाई, चूना छिड़काव आदि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जायें।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेला स्थलों के आस-पास, कांवड़ियों के मार्ग या मंदिरों के आसपास बासी, सड़ी गली, प्रदूषित अथवा न खाने योग्य वस्तुओं का विक्रय न हो।

एनएच पर हुए रोड कट को अभी तक बंद न किये जाने पर एनएचएआई के एई प्रमोद कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए डीएम ने चेतावनी दी कि यदि गंभीरता के साथ दायित्वों का निर्वहन नहीं करेंगे तो उच्चाधिकारियों को कार्रवाई किये जाने के लिए अवगत कराया जायेगा। उन्होंने एनएच पर इन अवैध कटों को तत्काल बंद कराये जाने एवं अधिक से अधिक पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed