{"_id":"68bdce32455f2eab080ef8df","slug":"maths-questions-were-confusing-hindi-questions-were-easy-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139869-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गणित के सवालों ने उलझाया, हिंदी के प्रश्न आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गणित के सवालों ने उलझाया, हिंदी के प्रश्न आसान
Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में दूसरे दिन रविवार को 2296 स्टूडेंट्स शामिल ही नहीं हुए। गणित के प्रश्रों में अभ्यर्थी उलझे रहे लेकिन हिंदी के सवाल आसान रहे। परीक्षा के बाद प्रश्रों के सही जवाब जानने के लिए अभ्यर्थी काफी उत्सुक नजर आए। देर शाम रेलवे व बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने से चौराहों पर जाम लगा रहा।
पीईटी परीक्षा दूसरे दिन शहर के 12 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8.30 बजे अभ्यर्थियों की इंट्री मिलनी शुरू हो गई। कॉलेज के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों के बीच सघनता से तलाशी ली गई। बायोमीट्रिक सत्यापन कराकर अंदर जाने की अनुमति दी गई। एक घंटे तक तलाशी के बाद सुबह 9.30 बजे से मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। कक्ष में पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्रपत्र मिलने का बेसब्री से इंतजार था।
अभ्यर्थी मोहित ने बताया कि सबसे पहले वे प्रश्र देखे जो हमें आते थे। इसके बाद धीरे-धीरे पूरा प्रश्रपत्र पढ़ा। निगेटिव मार्किंग के चलते बहुत ही संभलकर प्रश्र हल किए। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व एसपी अंकुर अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। कॉलेज के अंदर सीसीटीवी व शिक्षकों के परिचयपत्र चेक किए। दोनों पालियों में अफसर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
दूसरी पाली में पांच बजे प्रश्रपत्र छूटने के बाद अभ्यर्थी सीधे रोडवेज व रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर एक साथ काफी भीड़ पहुंच गई। सीतापुर जंक्शन पर ट्रेन आते ही चढऩे के लिए मारामारी शुरू हुई। ट्रेन के अंदर सीट पाने के लिए अभ्यर्थी धक्कामुक्की करते दिखे।
डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पाली में 5400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 4258 ने परीक्षा दी। 1142 ने छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में 5400 के सापेक्ष 4246 उपस्थित रहे। 1154 अनुपस्थित रहे।