{"_id":"65414c00bd6ebb9d8c077c27","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-sitapur-news-c-102-1-slko1055-4818-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Wed, 01 Nov 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगापुर गांव में विवाहिता गोल्डी (25) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पड़े छल्ले में रस्सी से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे गोल्डी के पिता व अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हरगांव क्षेत्र के मलिहाबाद निवासी पिता शिव सिंह ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उन्होने बेटी का विवाह बड़ी धूमधाम से किया था। उसका दो साल का बेटा भी है। मगर शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। ये लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे। एसओ अरविंद ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति विभाकर, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।