फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman going to father's funeral dies

पिता की अंत्येष्टि में जा रही विवाहिता की मौत

Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman going to father's funeral dies
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पति के साथ बाइक से जा रही विवाहिता की कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र बलिहारपुर पूजा (22) के पिता की मौत हो गई थी। बुधवार को वह पति बबलू (28) के साथ बाइक से कोतवाली सिधौली इलाके के गंधौली गांव में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। इस बीच सिधौली इलाके में कस्बे के पावर हाउस मार्ग से महमूदाबाद चौराहे के पास हाईवे पार करते समय सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, इससे बाइक पर बैठी महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन

इस बीच उसके ऊपर से कंटेनर का पहिया गुजर गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतका का पति बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर सिधौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed