{"_id":"6a1b281721227d564a088de6","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156989-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Sat, 30 May 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 30 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
पिसावां। जहांसापुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
महोली के कारीपाकर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोनिका (26) का विवाह जहांसापुर निवासी पंकज से एक वर्ष पूर्व किया था। शनिवार सुबह ससुराल वालों ने सोनिका को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बिटिया की मौत हो गई। सोनिका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति पंकज, ससुर परशुराम, सास, ननद बबली व बिटाना और तीन अज्ञात रिश्तेदारों पर एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।