फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 12 Feb 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging on the noose
कुतुबनगर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र पिसावां में शुक्रवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिसावां थाना क्षेत्र के देवगवां गांव के अमित की पत्नी शिवानी (19) का शव शुक्रवार को घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। मामले की सूचना शिवानी के पिता खीरी जिले के थाना नीमगांव निवासी छंगा सिंह को दी गई। छंगा सिंह ने बताया कि शिवानी की शादी 18 जून 2021 को अमित के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहा था। पूरी न होने पर शिवानी के साथ मारपीट भी करते थे। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पिता ने तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed