{"_id":"8c00b1c6713da63403d9ea14664e8da1","slug":"married-killed-by-slit-throat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की गला रेत कर हत्या
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चौबेपुर गांव निवासी सीताराम की पुत्री गूंगी (35) शहर कोतवाली इलाके के दलावल गांव निवासी राजाराम को ब्याही थी। करीब साल भर से गूंगी अपने पति के साथ मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
गूंगी के भाई सर्वेश ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे वह नित्यक्रिया जाने की बात कहकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद लोगों ने मां को सूचना दी कि एक लाश कटी हुई गन्ने के खेत में मिली है। इस पर परिवारीजन भी पहुंचे तो सन्न रह गए। हत्यारों ने गूंगी की गला काट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सिर को धड़ से अलग कर कुछ दूर रख दिया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। सीओ राहुल मिठास ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। भाई सर्वेश ने बताया कि उसकी बहन पिछले करीब दो साल से बीमार चल रही थी। उसका उपचार भी कराया जा रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन