फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Markets will be closed

शहर व कस्बों में तय दिन में बंद रहेंगे बाजार

Wed, 01 Jan 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Markets will be closed
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शहर व कस्बे में बाजार बंद के दिन तय कर दिए हैं। इन दिनों में संबंधित निकायों में बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। अगर निर्धारित दिन में प्रतिष्ठान खुले पाए गए तो संबंधित दुकानदार से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सीतापुर नगर पालिका परिषद एवं कन्टूनमेंट क्षेत्र रविवार व नगर पालिका परिषद के पुराने सीतापुर क्षेत्र में बाजार शुक्रवार को बंद रहेंगे। बिसवां नगर पालिका परिषद क्षेत्र मंगलवार, महमूदाबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र शुक्रवार, लहरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र शनिवार, खैराबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र रविवार, मिश्रिख नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद क्षेत्र शनिवार, सिधौली टाउन एरिया क्षेत्र के बाजार रविवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार पैतेपुर टाउन एरिया क्षेत्र मंगलवार, तम्बौर टाउन एरिया क्षेत्र सोमवार, महोली टाउन एरिया क्षेत्र शनिवार, हरगांव टाउन एरिया क्षेत्र मंगलवार, रामकोट टाउन एरिया क्षेत्र गुरुवार, जलालपुर टाउन एरिया क्षेत्र बुधवार, मछरेहटा टाउन एरिया क्षेत्र शुक्रवार, संदना टाउन एरिया क्षेत्र रविवार, चांदपुर टाउन एरिया क्षेत्र बुधवार, सरैंया टाउन एरिया क्षेत्र रविवार, सदरपुर टाउन एरिया क्षेत्र मंगलवार, कमलापुर टाउन एरिया क्षेत्र सोमवार, अटरिया टाउन एरिया क्षेत्र शनिवार, लालपुर टाउन एरिया क्षेत्र गुरुवार, परसेंडी टाउन एरिया क्षेत्र रविवार, मानपुर टाउन एरिया क्षेत्र रविवार, जहांगीराबाद टाउन एरिया क्षेत्र शुक्रवार तथा रेउसा टाउन एरिया क्षेत्र के बाजार शनिवार को बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नगरों के नाइयों एवं केश प्रसाधनों की दुकानों के लिये मंगलवार साप्ताहिक बंदी का दिन निश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed