फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Manoj became the head of Kaluvapur in the competition of thorns

कांटे के मुकाबले में मनोज बने कलुवापुर के प्रधान

Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Manoj became the head of Kaluvapur in the competition of thorns
सीतापुर। एक ग्राम प्रधान, एक बीडीसी सदस्य और 771 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर सोमवार को मतगणना बाद परिणामों की घोषणा हुई। सुबह बारिश के बीच शुरू हुई मतगणना दोपहर बाद खत्म हुई। इस दौरान कांटे की टक्कर में जीत हासिल कर मनोज कुमार महमूदाबाद की ग्राम पंचायत कलुवापुर के प्रधान बने।
विज्ञापन

गोंदलामऊ के उत्तरधौना वार्ड से संजय क्षेत्र पंचायत सदस्य और 771 ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्वाचित घोषित हुए। जिन्हें जीत मिली उनके चेहरे जहां खुशी से दमक रहे थे वहीं पराजित उम्मीदवारों और समर्थकों के चेहरों पर उदासी व मायूसी छायी रही। कोरोना प्रोटोकाल के चलते ब्लाक मुख्यालयों पर हुई मतगणना के दौरान ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। प्रत्याशी व समर्थकों ने शांति पूर्वक मतगणना में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महमूदाबाद की ग्राम पंचायत कलुवापुर के प्रधानी में दो उम्मीदवारों को कांटे की टक्कर हुई। मतगणना के आखिरी तक रोमांच बना रहा। आखिर में मनोज कुमार 663 मत पाकर निकटम प्रतिद्वंदी शांती देवी को 10 वोट से हराने में सफल हुए। तीसरे उम्मीदवार घूरू जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्हें सिर्फ नौ वोट मिले। गोंदलामऊ के उत्तरधौना वार्ड से संजय बीडीसी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि उपचुनाव में जिले की सभी ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हो गया है। जल्द असंगठित 728 ग्राम पंचायतों की गठन की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। बेहटा/तंबौर संवाद के अनुसार 12 ग्राम पंचायतों के 37 वार्डों की मतगणना हुई। युसुफ शाह, सवित्री, सुनीता, मुनिता, रिया, जंगली, मिश्रीलाल, प्रेमा देवी, रामलाल, रामकली, रीता देवी, कामिनी देवी, विल किशा, मो. उमर, सूरज प्रसाद, सुनीता देवी, जवाहर लाल, शत्रोहन आदि ने जीत विजयी हुए।
महोली संवाद के अनुसार राधा रानी, रामपाल, मोहिनी, सज्जन कुमार, शशि देवी, खुशबू, दिलीप कुमार, अर्चना देवी, लालबहादुर, बसंत, रेनू देवी, शरीफुन आदि को विजय मिली। मिश्रिख संवाद के अनुसार कल्लू, नेहा, प्रकाशिनी, श्यामा आदि पंच सदस्य चुनी गयी।
सुशीला लाटरी से बनी पंच
महोली। क्षेत्र की कोल्हौरा ग्राम पंचायत की वार्ड 6 में सदस्य पद की हार जीत का फैसला लाटरी से हुआ। इस वार्ड से मोहिनी व सुशीला मैदान में थी। दोनों ने 38-38 मत प्राप्त किए। ऐसे में जीत का निर्धारण करने को तय नियम के अनुसार लाटरी डाली गाई। इसमें सुशीला का भाग्य तेज निकला और उनके नाम की पर्ची खुलने पर निर्वाचित घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
आयोग को भेजा गया मोचकला प्रकरण
बिसवां। गोंदलामऊ के उत्तरधौना के साथ ही बिसवां के मोचकाल गांव में भी उपचुनाव प्रस्तावित था। मोचकला में पर्चा वापसी को लेकर हुए विवाद के चलते उपचुनाव स्थगित हो गया था। यहां एक महिला उम्मीदवार ने जेठ पर बिना उसकी जानकारी के पर्चा वापस करने का आरोप लगाया था। ऐसे में चुनाव निरस्त कर दिया गया था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकरण राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई आयोग के निर्देशानुसार ही होगी।

डीएम-एसपी लेते रहे पल-पल की जानकारी
मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अराजकता रोकने को लेकर डीएण व एसपी दोनों पूरे समय सक्रिय बने रहे। इस दौरान डीएम व एसपी पल पल का अपडेट अपने अधीनस्थों से लेकर जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। दोनों ही आला अफसरों ने इस दौरान ऐलिया और बिसवां ब्लॉक का निरीक्षण कर मतगणना कार्य की जमीनी हकीकत को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed