{"_id":"5d4daa1c8ebc3e6d14260203","slug":"mandi-tax-sitapur-news-lko4755835173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शमन शुल्क बचाने को मंडी निरीक्षक ने पांच हजार मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शमन शुल्क बचाने को मंडी निरीक्षक ने पांच हजार मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। महमूदाबाद मंडी के एक निरीक्षक का कथित व्यापारी से बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मंडी निरीक्षक ने कृषि उत्पादन पर लगने वाले समन शुल्क से बचने के उपाय बताते हुए पांच हजार रुपये मासिक देने की बात कही है। रुपये लेने के लिए मंडी निरीक्षक ने एक दलाल का नंबर भी बताया।
कृषि उत्पादन वसूली में किस प्रकार का खेल खेला जा रहा है, इसका उदाहरण एक वायरल वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि जिम्मेदार अधिकारी कितना निरंकुश हैं। महमूदाबाद मंडी निरीक्षक भगवान बक्श से मिलने आए एक अवैध कारोबारी को मंडी में चल रहे कृषि उत्पादन पर लगने वाले शमन शुल्क से बचने के उपाय पूछने पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
व्यापारी एवं मंडी निरीक्षक के बीच करीब 15 मिनट की वार्ता है। इसमें मंडी निरीक्षक व्यापारी से सीधे पांच हजार रुपये मासिक जमा करने की बेबाक बात करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंडी निरीक्षक अपने एक दलाल का नंबर भी कथित कारोबारियों को बताते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में मंडी निरीक्षक भगवान बक्श ने बताया कि वीडियो बनाने वाले की एक गाड़ी पकड़कर 28 हजार का राजस्व वसूला था। बदनाम करने की लिए साजिश के चलते वीडियो बनाया गया है। मंडी सचिव रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इसकी मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आएगा तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।