फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   man murdered on his bed by sharp weapon

बिस्तर पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
man murdered on his bed by sharp weapon
सीतापुर/झरेखापुर। कोतवाली देहात इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव घर में बिस्तर पर पाया गया। सुबह होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी पर केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इलाके के गांव गुराईपुर निवासी रईस उर्फ हरीश (40) बुधवार रात अपने घर में सोया हुआ था। गुरुवार सुबह उसका रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा पाया गया। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। देखने से लग रहा था कि उसकी गर्दन पर कई बार वार किए गए हैं। मृतक की मां कमरे के बाहर पडे़ छप्पर के नीचे सो रही थी। सुबह होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हो सकी। परिजनों ने बताया कि रात में उनको आहट भी नहीं लगी कि कब घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मृतक के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी गांव के निवासी राकेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल में आशनाई के चलते युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मृतक का विवाह नहीं हुआ था। सूत्रों की मानें तो मृतक का अपनी ननिहाल की एक महिला से अवैध संबंध था। इसको लेकर परिवार में कहासुनी भी हुई थी। इसके अलावा जिस युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उसके परिवार की एक युवती से भी मृतक के अवैध संबंध थे। आरोपी को इस बात का पता भी चल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed