फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mamata Banerjee will showcase Indian education and culture on the Japanese platform.

Sitapur News: भारतीय शिक्षा व संस्कृति को जापानी पटल पर उकेरेंगी ममता

Wed, 12 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee will showcase Indian education and culture on the Japanese platform.
महमूदाबाद। क्षेत्र स्थित गोधौरी प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका जापान में भारत की कला, शिक्षा, संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेंगी। ममता देवी को भारत-जापान शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चयनित किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम के लिए देश के नौ शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें प्रदेश के सीतापुर जिले से चयनित ममता देवी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

भारत के शिक्षा मंत्रालय और जापान सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण शिक्षा केंद्र अहमदाबाद द्वारा प्रतिवर्ष भारत-जापान शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम चलाया जाता है। इसके लिए पूरे देश भर से शिक्षकों का चुनाव होता है। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार, समूह चर्चा, प्लान प्रस्तुतीकरण जैसे चरण शामिल हैं। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद इसका परिणाम जारी होता है। जिले चयनित शिक्षिका ममता देवी 16 से 23 नवंबर तक जापान में प्रवास कर एक रिपोर्ट भी तैयार करेगी। यह रिपोर्ट वापस आने पर भारत सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जापान जाने से पहले वह दिल्ली में जापान के राजदूत से भी मुलाकात करेगी। जापान प्रवास के दौरान ममता देवी विभिन्न विद्यालयों में भारतीय खान-पान, इतिहास, भूगोल, पर्यावरण, योग, शिक्षा, संगीत और वैदिक गणित पर आधारित कक्षाओं में हिस्सेदारी कर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। वह जापानी विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा प्रणाली और जीवन शैली को भी समझेंगी। शिक्षिका ममता देवी ने बताया कि जापान में भारत की ओर से जाने का अवसर मिलना मेरे लिए बेहद गर्व का विषय है। इस जिम्मेदारी को पूरी ताकत, ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ममता देवी ने बताया कि जापान में भारत की ओर से जाने का अवसर मिलना मेरे लिए बेहद गर्व का विषय है। इस जिम्मेदारी को पूरी ताकत, ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास रहेगा। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में चयन के लिए विधायक आशा मौर्या, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डाॅ. अम्मार रिजवी, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, बीईओ सीमा चौहान आदि ने ममता देवी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed