{"_id":"6116b5638ebc3ee02426fee9","slug":"make-laharpur-an-ideal-motivational-block-sitapur-news-lko591249522","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरपुर को बनाएं आदर्श प्रेरक ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरपुर को बनाएं आदर्श प्रेरक ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को प्रेरणा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए मिशन प्रेरणा को सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रेरणा लक्ष्य को सफल बनाने का संकल्प दिलाया।
खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने शिक्षक से अपील की कि मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाएं व इससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जाए। संकुल शिक्षक अनवर अली ने मिशन प्रेरणा की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर संगठन का पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तैनात कर्मियों ने ब्लॉक लहरपुर को प्रेरक बनाने में अपना भरपूर सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर सिंकल वर्मा, मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीकी, रोहित वर्मा, ऋषभ मिश्रा, पंकज वर्मा व सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।