फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Maholi MLA moving on bus

विधायक ने किया बस से सफर

Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Maholi MLA moving on bus
buses

महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने गुरुवार को रोडवेज बस में सफर किया। यह बस महोली से बहराइच चलेगी। इस दौरान विधायक ने अपने पलों को यादगार बनाते हुए सेल्फी भी ली। बस शाम छह बजे सीतापुर रोडवेज से महोली के लिए रवाना की गई। 

विज्ञापन


यह बस शुक्रवार की सुबह महोली से यात्रियों को लेकर बहराइच के लिए रवाना होगी। यह पहला मौका है, जब कोई बस महोली से बहराइच का सफर तय करेगी। इस दौरान विधायक ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि वे 25 वर्ष के बाद रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस सफर के दौरान 25 वर्ष पूर्व के वो पल याद आ गए, जब वे इंटर में पढ़ते थे और बसों में सफर कर कॉलेज पहुंचते थे। विधायक ने बताया कि यह मेरे लिए एक यादगार पल है। आम यात्रियों के साथ सफर करना बेहद अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने 24 रुपये देकर सीतापुर से महोली का टिकट भी कटाया। खिड़की की तरफ सीट पर बैठे विधायक हर पल को यादगार बनाने में मशगूल थे। हालांकि बस के पीछे पीछे उनकी लग्जरी कार दौड़ रही थी।


इस बस में चालक व परिचालक को छोड़कर 23 यात्री सवार थे। जो विधायक के साथ सफर का अनुभव ले रहे थे। इन यात्रियों में 1 यात्री उरदौली में बस से उतर गया। जबकि 22 लोगों ने महोली तक का सफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed